June 28, 2026

अमेरिका और मिस्र की यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री का वक्तव्य।

देहरादून 20 जून 2023,

संयुक्त राज्य अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि, यह विशेष निमंत्रण हमारे लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की शक्ति और जीवंतता का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। उन्होनें कहा कि,भारत-अमेरिका संबंध बहुआयामी हैं, जिसमें सभी क्षेत्रों में गहरा जुड़ाव रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका वस्तु और सेवाओं में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में निकटतापूर्वक सहयोग करते हैं। क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज की पहल ने नए आयाम जोड़े हैं और रक्षा औद्योगिक सहयोग, अंतरिक्ष, दूरसंचार, क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक बनाया है। हमारे दोनों देश मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए भी सहयोग कर रहे हैं।

श्री मोदी ने विश्वास जताया कि, यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ जी-20, क्वाड और आईपीईएफ जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मजबूती प्रदान करेगी।

अमेरिकी कांग्रेस ने हमेशा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत द्विदलीय समर्थन प्रदान किया है। अपनी यात्रा के दौरान, श्री मोदी कांग्रेस नेतृत्व के निमंत्रण पर अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। जन-जन के बीच मजबूत संपर्क हमारे देशों के बीच विश्वास विकसित करने में सहायक रहे हैं। अमेरिका की यात्रा लोकतंत्र, विविधता और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों पर आधारित हमारे संबंधों को मजबूत करेगी। साझा वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम एक साथ मजबूती से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर वाशिंगटन डीसी से काहिरा की यात्रा करेंगे। दोनों देशों के बीच सभ्यतागत और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सिसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.