November 1, 2025

10 जुलाई को “राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस” मनाया जाएगा।

देहरादून 09 जुलाई 2023,

तमिलनाडु: हर साल 10 जुलाई को “राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस” मनाया जाता है । इस वर्ष “राष्ट्रीय किसान दिवस” 10-11 जुलाई को तमिलनाडु के खूबसूरत शहर महाबलिपुरम में ‘समर मीट 2023’ और ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ के आयोजन के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पशुपालन, मत्स्य, गन्ना एवं चीनी विकास, डेयरी, प्रोटोकॉल सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2023 पूरे देश के लिए मत्स्य किसानों के अपार योगदान और टिकाऊ एकुआकल्चर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार प्रकट करने का शुभ अवसर है। वर्ष 2020 में, प्रधान मंत्री ने प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का अनावरण किया, जो भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से नीली क्रांति लाने की एक योजना है। जिसमें पाँच वर्षों की अवधि में कुल 20,050 करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की गई है।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार, भारतीय मात्स्यिकी क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों की स्मृति में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मना रहा है । यह वर्ष मत्स्य पालन उद्योग में प्रगति और वृद्धि के नौ वर्षों का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर के आलोक में, विभाग 10-11 जुलाई को तमिलनाडु के खूबसूरत शहर महाबलिपुरम में ‘समर मीट 2023’ और ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का आयोजन कर रहा है। ‘समर मीट 2023’ और ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ भारतीय मत्स्य पालन क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों को उजागर करने और उद्योग में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के मंच के रूप में काम करेंगे ।

इस कार्यक्रम में देश भर से लगभग 10500 मत्स्य किसानों, एकूआप्रिनियोर्स, मछुआरों, पेशेवरों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान लगभग 50 स्टालों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें मत्स्य पालन, एकूआकल्चर और संबंधित प्रौद्योगिकियों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में मत्स्य पालन स्टार्ट-अप / मत्स्य एफपीओ / मत्स्य सहकारी समितियों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, इसके बाद मत्स्यपालन विभाग की उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा तत्पश्चात केंद्र प्रायोजित योजना का लाभार्थी उन्मुख, गैर लाभार्थी उन्मुख और केंद्रीय क्षेत्र योजना – दोनों योजनाओं के तहत मत्स्यपालन विभाग, भारत सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई मत्स्य पालन परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन होगा । मत्स्य पालन स्टार्ट-अप पुरस्कार समारोह में उद्घाटन स्थलों पर मछुआरों/मछुआरा महिलाओं के साथ वर्चुअल बातचीत आयोजित की जाएगी ।

केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी, मुख्य भाषण देंगे, क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालेंगे और मत्स्य पालन क्षेत्र में नवीनतम रुझानों, सर्वोत्तम प्रथाओं और उभरते अवसरों पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे। मत्स्य पालन मंत्री और देश भर की राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे और मत्स्य पालन क्षेत्र की भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और आगे का रास्ता तैयार करेंगे।देशभर में विभिन्न हितधारकों तक पहुंचने के लिए पूरे कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा ।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.