June 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार होगा?

देहरादून 09 जुलाई 2023,

दिल्ली: लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। जनता के बीच में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले दिनों चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार हो सकता है। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट के फेरबदल की अपुष्ट तारीख सामने आ गई है।

भारतीय जनता पार्टी सूत्रों अब मानना है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में आगामी तीन-चार दिनों के भीतर एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। जिसमें कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को पद मुक्त करके नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिन मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है उनमें से कुछ मंत्रियों को संगठन में तो कुछ को राजभवन भेजा जा सकता है।

 

:

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.