June 23, 2026

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: गुजरात सरकार को 10 दिनों में जवाब देना होगा।

देहरादून 21 जुलाई 2023,

आज सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गुजरात सरकार को 10 दिनों में जवाब देने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा करने वाले पूर्णेश मोदी को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई अब 4 अगस्त को तय की गई है।

विदित हो कि, राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के सात जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी है। जिसमें कोर्ट ने दोषसिद्धि दो साल की सजा पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनु सिंघवी अपनी याचिका में कहा कि यदि हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लोकतांत्रिक संस्थानों को व्यवस्थित तरीके से, बार-बार कमजोर करेगा और इसके परिणामस्वरूप लोकतंत्र का दम घुट जाएगा, जो भारत के राजनीतिक माहौल और भविष्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक होगा। उनकी याचिका में कहा गया, अत्यंत सम्मानपूर्वक यह दलील दी जाती है कि यदि विवादित फैसले पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे स्वतंत्र भाषण, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, स्वतंत्र विचार और स्वतंत्र बयान का दम घुट जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.