August 8, 2026

करवा चौथ:चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला निर्जला व्रत

करवा चौथ पर देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर से लेकर देश के सभी हिस्सों में चांद का दीदार कर सुहागिनों ने पूजा-अर्ध्य के बाद अपना व्रत खोला। यूपी की राजधानी लखनऊ, नोएडा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, बिहार की राजधानी पटना, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई बड़े शहरों में करवा चौथ के चांद का दीदार किया गया।

करवा चौथ के अवसर पर चंद्रमा के इंतजार में महिलाएं

 

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं। करवा चौथ के दिन विधिवत पूजा के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं।इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवंबर को रखा गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.