June 24, 2026

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस में खेल एथलेटिक्स एवं बॉक्सिगं ,पुरूष एवं महिला वर्ग में प्रवेश हेतु आवेदन।

देहरादून , महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस में खेल एथलेटिक्स एवं बॉक्सिगं ,पुरूष एवं महिला वर्ग में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

इस संबंध में प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून राजेश ममगाईं ने अवगत कराया है कि प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसम्बर 2023 की सांय 5ः00 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ वांछित प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति सहित पंजीकृत डॉक, स्पीड पोस्ट या सीधे कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का निर्धारित मानकों के अनुसार चयन हो जाता है। उनका चयन ट्रायल्स दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को प्रातः 9ः00 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में किया जायेगा। जिसकी सूचना अभ्यर्थी को उचित माध्यम द्वारा उपलब्ध करा दी जायेगी।

अधिक जानकारी, शर्तों एवं आवेदन पत्र हेतु कॉलेज वेबसाइट www.mpscollege.in से डाउनलोड कर सकते है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.