Recent Posts

August 16, 2026

हम अन्याय के खिलाफ न्याय के जीत की एक ऐसी कहानी लिखेंगे जो सदियों तक याद की जाएगी: राहुल गांधी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 11वें दिन यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा ,नई ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रही है। अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे न्याय की राह पर आगे बढ़ते रहें । नागरिकों से मिल रहा जनसमर्थन ही हमारी ताकत है, जो हमें हर अन्याय से लड़ने की शक्ति दे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, हम अन्याय के खिलाफ न्याय के जीत की एक ऐसी कहानी लिखेंगे जो सदियों तक याद की जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मीटिंगों और पूर्व निर्धारित मार्गो से गुजरने की अनुमति न दिए जाने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री का कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। कांग्रेस नेता राहुल ने स्पष्ट किया कि, मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।

कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने असम में भारत जोड़ने यात्रा को बार-बार बाधित करने पर कहा कि पूर्व में की गई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी। लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। कन्हैया कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा, जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया, जो उनकी तोप से नहीं डरी- वे बैरिकेड से क्या डरेंगे?हम न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो बाधा पैदा कर रहे हैं- वो न्याय द्रोही हैं।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश की ओर से बताया गया कि, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। 26-27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी।

****

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.