Chief Minister Arvind Kejriwal gave 10 guarantees in the press conference.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में दी गई 10 गारंटी का ब्योरा देते हुए कहा, मैं ये गारंटी लेता हूं कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद इन्हें पूरा करवाउंगा। ये गारंटी भारत का विजन हैं। उन्होंने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा चल रही है। देश तय करे कि मोदी या केजरीवाल, किसकी गारंटी पर विश्वास करना है।
मुख्यमंत्री ने केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ रोजगार, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, 2022 में किसान आय डबल करने, 2022 में 24 घंटे बिजली देने, 15 अगस्त 2022 तक साबरमती और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी दी, लेकिन कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बताया कि, हमने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाकर अपनी गारंटी पूरी की। उन्होंने पूछा कि मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा? केजरीवाल की गारंटी तो केजरीवाल ही पूरा करेगा।
आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी:-
1. बिजली की गारंटी- देशभर में 24 घंटे और मुफ्त बिजली देंगे।जैसे दिल्ली में किया देश में करेंगे। कहीं भी पावर कट नहीं लगेगा। सवा लाख करोड़ का खर्च आएगा। देशभर के गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
2. शिक्षा की गारंटी- दिल्ली-पंजाब की तरह देश के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाएंगे। फ्री शिक्षा का इंतजाम होगा। इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
3. स्वास्थ्य की गारंटी- स्वस्थ जनता होगी तो देश आगे जाएगा। भाजपा सरकार में प्राइवेट की लूट और सरकारी अस्पताल बदहाल हैं। बीमा आधारित स्कीम स्कैम है। सरकारी अस्पताल, प्राइवेट जैसे होंगे।
4. राष्ट्र सर्वोपरि- वर्तमान में चीन द्वारा हमारी ज़मीन पर कब्जा करने की सूचना है। ये छुपाने से समस्या हल नहीं होगी। देश की ज़मीन को चीन के कब्जे से छुड़ाएंगे। सेना को रोका नहीं जाएगा।
5. सेना की अग्निवीर योजना बंद करेंगे। अग्निवीर योजना बंद करके सारी सैन्य भर्तियां पुरानी प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।
6. देश के किसान- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर एमएसपी निर्धारित कर , किसानों को फसलों के पूरे दाम दिए जाएंगे।
7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
8. बेरोजगारों के लिए डिटेल प्लानिंग। इसे व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जाएगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
9. भ्रष्टाचार – भाजपा की वॉशिंग मशीन को चौराहे में खड़ा करके तोड़ेंगे। देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाएंगे।
10. जीएसटी का सरलीकरण करेंगे। देश में उद्योग खोल सकेंगे। हमारा टारगेट चीन व्यापार को पीछे छोड़ना है।
Chief Minister Arvind Kejriwal gave 10 guarantees in the press conference.
