June 25, 2026

Mallikarjun Kharge claims victory of India alliance

दिल्ली , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया और कहा कि, विपक्षी गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। खड़गे ने कहा, ‘हमारा अनुमान है और ग्राउंड से जो रिपोर्ट आ रही हैं, उससे भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। इंडिया गठबंधन को 275 सीटें मिलने का अनुमान है। हमें ऐसी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हम इस बार सरकार बनाने जा रहे हैं और पूर्वोत्तर से लेकर सुदूर दक्षिण भारत तक और उत्तर भारत के राज्यों में भी हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।

इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों से बातचीत और विचार-विमर्श के बाद जिस भी नाम पर सहमति बनेगी उसे ही उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

Mallikarjun Kharge claims victory of India alliance

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.