Recent Posts

April 27, 2026

Prime Minister Narendra Modi submitted his resignation to the President.        **

दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बैठक की। बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की अनुशंसा की गई। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा सौंपा।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डाले गए मतों की गणना 4 जून को करने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।जिसमें किसी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं सका। लेकिन भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए को बहुमत हासिल हुआ है। प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनडीए के घटक दलों में एकजुटता इसी तरह बरकरार रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी को 242 सीटें मिली हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 12 सीटें और टीडीपी को 16 सीट हासिल हुई है। यही एनडीए के दो बड़े घटक दल हैं। जो केन्द्र में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण हैं।

Prime Minister Narendra Modi submitted his resignation to the President.

***

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.