August 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली पर सबके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की

उत्तराखंड, प्रकाश पर्व दीपावली पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा “देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आप समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं छठ पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

उन्होंने आह्वान किया कि, आइए, हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र का अनुसरण करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।

Chief Minister Dhami wished everyone a healthy and happy life while wishing them a Happy Diwali

मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली पर सबके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.