July 1, 2026

पहली बार कोई सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों को कमजोर करने के प्रयास कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

केरल , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, इतिहास में पहली बार कोई सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों को कमजोर करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह सिर्फ हमारी अपनी राजनीति और विचारधारा की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई है।

वायनाड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर बात करते हुए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि, वह केंद्र और राज्य सरकार को, अधिक धन आवंटित करने के लिए पत्र लिखेंगी क्योंकि प्रभावी सुरक्षा उपायों के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता है। बैठक के बाद मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को एक बार पहले भी उठा चुकी हैं और आगे भी उठाती रहेंगी।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को वह वंडूर और नीलांबुर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर के नेताओं के साथ बैठक करेंगी और जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए कुछ लोगों के परिवारों से भी मिलेंगी। लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद यह उनका दूसरा वायनाड दौरा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.