Recent Posts

August 16, 2026

31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

दिल्ली , छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों की एक बडी सफलता बताया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में बताया कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बताया कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.