August 23, 2026

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में 30 नक्सली मार गिराए

Bijapur, Mar 27 (ANI): Central Reserve Police Force and its CoBRA unit during the search operation following the encounter between security forces and Naxals, in Bijapur on Wednesday. (ANI Photo)

छत्तीसगढ़ , बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा में नक्सलियों के साथ हुई हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सली मार गिराए हैं।बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा में 26 तो कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया है। मौके से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मुठभेड़ स्थलों पर तलाशी अभियान जारी है।

‌बीजापुर पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र से नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त टुकड़ी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह करीब सात बजे नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों पर भारी गोलीबारी की। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों को पहले ही नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिससे ऑपरेशन को सटीक रणनीति के साथ अंजाम दिया गया।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.