June 25, 2026

सेंसेक्स 899.01 अंक यानी 1.19 फीसदी और निफ्टी 283.05 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद,

20 मार्च 2025,

भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स- निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार ने आज गुरुवार को दमदार शुरुआत की। सेंसेक्स ने 450 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी, 23,000 के स्तर के पार निकल गया। 19 फरवरी 2025 के बाद निफ्टी ने यह आंकड़ा पार किया है.

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही और यह दोनों इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.01 अंक यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 76,348.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 283.05 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 23,190.65 के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूत हुए। जिससे भारतीय बाजार में भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। डॉव जोन्स 383 अंक (0.92%) चढ़कर 41,964.63 पर बंद हुआ, S&P 500 में 1.08% की बढ़त रही, और नैस्डैक कंपोजिट 1.41% उछलकर 17,750.79 पर बंद हुआ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.