June 24, 2026

पाकिस्तानी घुसपैठी को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया:

Gujarat , 24 May 2025,

भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने नाकाम कर दिया पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठी को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है। वहीं गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कच्छ सीमा के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सतर्क जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा। नडाबेट-सुईगाम सीमा के पास रात का फायदा उठाकर घुसपैठ कि कोशिश हो रही थी। इस पर हमारे सतर्क जवानों ने जैसे ही इस संदिग्ध को देखा, पहले उसे रुक जाने के लिए चेतावनी दी गई। लेकिन संदिग्ध लगातार आगे ही बढ़ता रहा। संभावित खतरे के दृष्टिगत बीएसएफ के जवानों ने संधिग्ध को मार गिराया

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कच्छ सीमा के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, सहदेव सिंह गोहिल कच्छ के दयापार में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। लेकिन कथित तौर पर पाकिस्तान की ओर से जासूसी गतिविधियों में शामिल था। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार सहदेव का संबंध पाकिस्तानी जासूस अदिति भारद्वाज से था। उसके निर्देशों पर काम करते हुए, सहदेव गोहिल ने कथित तौर पर भारतीय नौसेना और सीमा सुरक्षा बल से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दी। आरोपी के मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.