June 24, 2026

पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुले:वार्षिक यात्रा का हुआ शुभारंभ,

Dehradun , 25 May 2025,

उत्तराखंड स्थित पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

‌बीते शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया। आज प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सिख आस्था के इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर विशेष रूप से एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.