June 23, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के बावजूद हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। 

Delhi , 24 August 2025,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अगुवाई में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की कोशिशें जारी हैं। वैश्विक शांति के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच में अलास्का में बैठक हुई थी।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बातचीत की और कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने रामफोसा को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठकों की जानकारी दी। जहां एक पक्ष शांति के लिए सहमत हैं, वहीं रूस ने यूक्रेन पर विनाशकारी हमले शुरू कर दिए हैं।

रूस ने शनिवार को बताया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उनकी सेना ने यूक्रेन के 143 ठिकानों पर हमले किए। इन ठिकानों में यूक्रेनी सैनिक और विदेशी लड़ाके भी शामिल थे। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी वायु रक्षा ने पिछले सप्ताह यूक्रेन के चार हवाई बम और करीब 160 ड्रोन नष्ट किए।

रूस की आक्रामकता से चिंतित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि दो हफ्ते के भीतर यूक्रेन में शांति की दिशा में कोई प्रगति नहीं होती है तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हाल ही में अलास्का में पुतिन और ट्रंप की गर्मजोशी भरी मुलाकात के बावजूद, मास्को में निराशा का माहौल है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की के बीच किसी संभावित शिखर सम्मेलन के लिए अब तक कोई एजेंडा तय नहीं है। जेलेंस्की का आरोप है कि मास्को बातचीत को आगे बढ़ाने के बजाय युद्ध को और लंबा करने की रणनीति अपना रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका मध्यस्थता कर रहा है। लेकिन हालात निरंतर बेहद तनावपूर्ण हो रहे हैं।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.