June 29, 2026

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे:ताजपोशी कल यानी 20 जनवरी को होगी,

Delhi 18 January 2026,

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की ताजपोशी कल यानी 20 जनवरी को होगी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। बाद में उनको निर्विरोध चुन लिया गया। इस दौरान भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे।

रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के पक्ष में 37 सेट नॉमिनेशन पेपर फाइल किए गए। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। नितिन नवीन के नाम का प्रस्ताव करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। नवीन के नामांकन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहावलोकन ने गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण को नामांकन का पहला सेट सौंपा, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और कई राज्यों के नेताओं द्वारा अतिरिक्त नामांकन प्रस्तुत किए गए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरे प्रकिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक द्वारा की जाती है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.