February 8, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की अमेरिका को चेतावनी: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर किसी भी तरह का हमला युद्ध की घोषणा,

Delhi 19 January 2026,

ईरान में महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ जन आंदोलन अब देश के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में बदल चुका है। मीडिया के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें सुरक्षा बलों के सैकड़ों जवान भी शामिल हैं। 20 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानवाधिकार संगठनों ने मौतों और गिरफ्तारियों की संख्या इससे भी ज्यादा बता रहे हैं। ईरान सरकार ने हिंसा के लिए आतंकवादियों और विदेशी दुश्मनों को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं हालात को काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की है। आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया. कई शहरों में सरकार विरोधी नारे लगे और धार्मिक शासन को खत्म करने की मांग सामने आने लगी। इससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि “ईरान में नया नेतृत्व देखने का समय आ गया है।” हालांकि, ईरान ने अमेरिका पर हमले की योजना होने के आरोप को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अमेरिका जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रहा है ताकि क्षेत्र में माहौल खराब हो और तनाव बढ़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सेना को मजबूत करेगा और किसी भी हमला करने पर कड़ा जवाब देगा।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर किसी भी तरह का हमला युद्ध की घोषणा माना जाएगा। ईरान अपने ऊपर होने वाले हर एक हमले का पूरी ताकत के साथ जवाब देगा। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अगर ईरान के लोगों को अपने जीवन में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका एक मुख्य कारण अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा थोपी गई दीर्घकालिक शत्रुता और अमानवीय प्रतिबंध हैं। हमारे देश के सर्वोच्च नेता के खिलाफ कोई भी आक्रामकता ईरानी राष्ट्र के खिलाफ पूर्ण युद्ध के समान है।

राष्ट्रपति पेजेश्कियन की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आई हैं। जिसमें एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई के लगभग चालीस साल के शासन को खत्म करने का आह्वान किया। ट्रंप ने सत्ता पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए खामेनेई पर हजारों लोगों को मारने का अस्पष्ट रुप से आरोप लगाते हुए कहा, “नेतृत्व सम्मान के बारे में है, न कि भय और मृत्यु के बारे में।”

ईरान के अपदस्थ पूर्व शासक शाह के बेटे रेज़ा पहलवी ने इस बीच प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि, ईरान के लोगों ने उनसे चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लीड करने के लिए कहा है, और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, लिखा कि ‘आज ईरान में लड़ाई कब्ज़े और आज़ादी के बीच है। ईरानी लोगों ने मुझे लीड करने के लिए बुलाया है। मैं ईरान लौटूंगा।’

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.