February 2, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अरब साझेदारी के लिए व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई,

Delhi 31 January 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव और अरब प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जो भारत में दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए आए हुए हैं।प्रधानमंत्री ने भारत और अरब जगत के बीच गहरे और ऐतिहासिक जन-संबंधों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने वर्षों से हमारे संबंधों को प्रेरित और मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्षों में भारत-अरब साझेदारी के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की और हमारे लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने फ़िलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और गाज़ा शांति योजना सहित चल रहे शांति प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रयासों में अरब लीग द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।

दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में हो रहा है। ऐसे में कई देशों के विदेश मंत्री आईएएफएमएम मीटिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। तमाम देशों के नेता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अलग-अलग मुलाकात की है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.