February 14, 2026

देहरादून में एक महीने में पांचवीं हत्या,48 घंटे में दूसरा गोली हत्याकांड, क्रशर व्यापारी की गोली मारके हत्या।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में शुक्रवार सुबह एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।  जिम से बाहर निकल रहे युवक को सिर में नजदीक से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह के समय हुई जब युवक जिम से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर पैदल आए और पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं।  मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर और स्टोन क्रेशर संचालक था। पुलिस कार्रवाईथाना राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मृतक विक्रम शर्मा

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक को गैंगस्टर बताया गया है, जिस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार का नतीजा मान रही है। एक महीने में यह देहरादून में पांचवीं हत्या है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है। वीवीआईपी क्षेत्र में हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.