March 25, 2026

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में एलपीजी संकट पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर लगाए लापरवाही के आरोप

Delhi 25 March 2026,

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण देश में एलपीजी संकट गहरा गया है। एलपीजी आपूर्ति पर असर की आशंका को लेकर विपक्ष ने संसद में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए।

सर्वदलीय बैठक से पहले बुधवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध जताते हुए एलपीजी की किल्लत को बड़ा मुद्दा बताया. विपक्ष का कहना है कि सरकार इस संकट से निपटने में विफल रही है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा,”भाजपा झूठ बोल रही है कि सब कुछ ठीक है. आप कहीं भी जाइए, वहां एलपीजी का संकट बना हुआ है. नवरात्रि एवं ईद के समय लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसलिए हम संसद परिसर में इसके किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग एलपीजी की कमी से जूझ रहे हैं और विपक्ष चाहता है कि इसका समाधान जल्द किया जाए।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ट्रंप से ज्यादा जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां विपक्ष के नेताओं से बात करें।उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर पहल हो रही है और पाकिस्तान तक मध्यस्थता के लिए तैयार है.

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव समेत कई दलों के सांसद शामिल हुए. सांसदों ने ‘एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस’ लिखे बैनर के साथ प्रदर्शन किया और ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे लगाए।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.