Recent Posts

October 12, 2026

रविवार को 15009 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1972 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए

Dehradun 05 April 2026,

देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या के निवारण हेतु जिला खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आज जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए मोबाइल और व्हाट्सएप पर कुल 09 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिनपर कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग ने तत्काल कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15009 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1972 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 31654 तथा व्यवसायिक का 4653 स्टॉक उपलब्ध है। वहीं घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढता जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। क्विक रिस्पॉन्स टीम ने आज नगर निगम देहरादून क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए कुल 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.