April 15, 2026

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व पशुओं के संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संचालित अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण करना है।

जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में गढ़वाल आयुक्त की ओर से दिए गए निर्देश पर हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के आवागमन और समाग्री ढुलान में प्रयुक्त अश्वंवशीय पशुओं के संरक्षण के लिए योजना तैयार की गई। जिसके तहत अश्व वंशीय पशुओं के अस्तबल, पेयजल, चिकित्सा के साथ अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। साथ ही पशु क्रूरता के नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारियों और हितधारकों को कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

गौरव कुमार डीएम चमोली

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.