Recent Posts

September 21, 2026

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

उधमसिंह नगर में उत्तराखण्ड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महेश गंगवार को पुलभट्टा क्षेत्र से पकड़ा गया, जो उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी कर उत्तराखण्ड ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 6 तमंचे (315 बोर), 1 राइफल (12 बोर), 2 खोखा कारतूस (.32 बोर) और एक वैगनआर कार बरामद की है। बताया जा रहा है कि बरामद हथियार उत्तर प्रदेश की अवैध फैक्ट्री में तैयार किए गए थे।

 

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी लंबे समय से यूपी-उत्तराखण्ड में हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.