April 14, 2026

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर प्रेसवार्ता

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की गई।
उत्तराखंड के वन मंत्री ने बताया कि यह परियोजना विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन का उदाहरण है। कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा शिवालिक वन क्षेत्र, राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून के घने जंगलों से होकर गुजरता है।
परियोजना के तहत 165.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.95 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया गया है और वन्यजीव संरक्षण के लिए 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, अंडरपास और बैरियर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
इससे मानव–वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी, जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और अगले 20 वर्षों में 2.44 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ 19% ईंधन की बचत होगी।
सरकार के अनुसार, यह परियोजना परिवहन को सुगम बनाकर पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

सुबोध उनियाल, वन मंत्री

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.