June 23, 2026

नैनीताल: देर रात कैंटर में गाय को ले जा रहे युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

– नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्य गांव के पास मिनी ट्रक में गाय ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भीमताल क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक मिनी कैंटर संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन रोककर जांच की। गोल मोल जवाब मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से गायों को ले जाया जा रहा था। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मनोज भट्ट, भाजपा नेता

रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.