राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 की आंशिक योजनाओं को मिलेंगे ₹256 करोड़,
Uttrakhand 10 May 2026,
राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 से संबंधित मुख्य योजनाओं को ₹256 करोड़ की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रदत्त की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राहत एवं बचाव मद में 15वें वित्त आयोग की प्रत्येक जनपद को अवशेष धनराशि ₹ 3.00 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5.00 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में ₹2.00 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। इस प्रकार प्रति जनपद ₹10.00 करोड़ दिए गए हैं। इस क्रम में कुल धनराशि ₹ 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखण्ड राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को नॉन एसडीआरएफ (जिलाधिकारियों हेतु आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण) में प्राविधानित धनराशि ₹ 39.00 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद धनराशि ₹ 2.00 करोड़ दी गई है । इस क्रम में कुल धनराशि ₹ 26.00 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। कुम्भ मेला-2027 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹ 2.72 करोड़, ऋषिकेश के पशुलोक बैराज मार्ग के किमी0 0.00 से 5.00 तक बी०सी० द्वारा सुधार कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ तथा हरिद्वार जिले के बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण कार्य हेतु ₹1.36 करोड़ की धनराशि जारी किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में कमला पैलेस एवं जी०एम०एस० रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली एवं तत्संबंधी कार्यों हेतु ₹ 20.37 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता” ( स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट्स फाॅर कैपिटल इन्वेस्टमेंट) है। जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाडा नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹ 39.86 करोड़, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹ 24.38 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹ 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम शहीद चौक रखे जाने का अनुमोदन किया गया है।
