May 10, 2026

जोसेफ विजय थलापति ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली: मंच से ही तीन कल्याणकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर,

Tamilnadu 10 May 2026,

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा बहुमत का आंकड़ा प्रस्तुत करने और बहुमत के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति के बीच अंततः वेट्री कझगम (टीवीके) के सुप्रीमो जोसेफ विजय थलापति ने आज 10 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। टीवीके के वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। जोसेफ विजय थलापति को 13 मई, 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है।

मुख्यमंत्री बनते ही जोसेफ विजय थलापति ने मंच से हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाने संबंधी तीन आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही तमिलनाडु में करीब छह दशकों से चले आ रहे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम डीएमके और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एआईएडीएमके के प्रभुत्व वाले द्रविड़ राजनीति के युग में एक बड़ा बदलाव आया है।

शनिवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 118 से अधिक निर्वाचित विधायकों का समर्थन का मिलने के बाद जोसेफ विजय थलापति को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इस गठबंधन में टीवीके 107 कांग्रेस 5, वीसीके 2, सीपीआई 2, और सीपीआईएम 2 का समर्थन प्राप्त है। जिन नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें ‘बुसी’ एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.