June 25, 2026

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार:6 नए मंत्री हुए शामिल: 2 राज्य मंत्रियों का प्रमोशन मिला स्वतंत्र प्रभार,

Uttar Pradesh, 10 May 2026,

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। विस्तार में छह नये मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें चार काे राज्यमंत्री और दाे काे कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज 10 मई रविवार काे जन भवन के गांधी सभागार में इन मंत्रियाें काे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलायी। केबिनेट में भूपेन्द्र चाैधरी, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। उनमें राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। राज्य के भूपेन्द्र चाैधरी और मनाेज पांडे काे कैबिनेट मंत्री और कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा काेराज्य मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केबिनेट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट में पहले कुल 54 मंत्री थे. अब 6 नए मंत्रियों को मिलाकर 60 हो गए हैं। बीजेपी ने 2027 के चुनाव के लिए इस कैबिनेट विस्तार के जरिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.