May 10, 2026

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अधिकारी आए एक्शन मोड में:राज्य में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,

West Bengal 10 May 2026,

पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही सुवेंदु अधिकारी एक्शन में आ गए। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी पहली उच्चस्तरीय बैठक की। पहली बैठक से स्पष्ट हो गया है कि, नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बंगाल में शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद बिना समय गंवाए सीधे काम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने राज्य के चीफ सेक्रेटरी सीएस , डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) और कई वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ एक प्रारंभिक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुभेंदु का यह कड़ा रुख संदेश दे रहा है कि उनका लक्ष्य मौजूदा शासन व्यवस्था को सुधारना है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 11 मई सोमवार को शाम 5 बजे राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी अधिकारियों को मौजूद रहना होगा। सबसे बड़ी बात यह है क इसमें किसी भी अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की अनुमति नहीं है। राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक , सभी पुलिस कमिश्नर, डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा इस बैठक में स्पेशल टास्क फोर्स और सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी राज्य में पिछले कुछ समय से सक्रिय माफिया नेटवर्क, सीमा पार तस्करी और चुनावी हिंसा के मामलों पर इन एजेंसियों से सीधे जवाब-तलब कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि, जल्दी ही पश्चिम बंगाल शासन प्रशासन के ढांचे में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.