June 24, 2026

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली: यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण,

West Bengal, 09 May 2026,

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में भाजपा का सूर्योदय हो गया है।सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा लहराया है।

सुवेन्दु अधिकारी ने आज, 9 मई 2026 को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पहली सरकार है। सुवेन्दु अधिकारी के साथ 5 अन्य विधायकों—दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह ‘पोइला बैसाख’ (रवींद्र जयंती) के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रविंद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ ग्रहण किया। मेरा सरकारी कार्य जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरू हुआ है।

सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन हुआ। सुवेंदु के साथ-साथ बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शुक्रवार को अधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है इससे कुछ घंटे पहले ही उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया था।

कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से आते हैं. उनके पिता शिशिर अधिकारी लोकसभा और पश्चिम बंगाल विधानसभा दोनों में सेवाएं दे चुके हैं. उनके भाई, दिव्येंदु अधिकारी, पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में थे, लेकिन 2024 में बीजेपी में शामिल हो गए. सुवेंदु अधिकारी ने 1995 में कांग्रेस पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और 1998 में नवगठित टीएमसी में शामिल हो गए.उन्होंने 2006 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांथी दक्षिण से चुनावी शुरुआत की और बाद में सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों में वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ प्रमुख भूमिका निभाई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की। 294 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 207 सीटें जीती हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.