राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए,
Delhi 12 MAY 2026,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न क्षेत्रों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों से कुल 15 नर्सों को उनकी अनुकरणीय सेवा, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रति अटूट समर्पण और समाज के कल्याण के प्रति उत्कृष्ट स्तर की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “नर्सिंग कर्मी सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों में करुणा, दृढ़ता और समर्पण की अडिग भावना के सम्मान में श्री नड्डा ने कहा, “इस वर्ष के विषय ‘हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन की रक्षा करती हैं’, को दोहराते हुए हम देखते हैं कि कैसे नर्सें हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करती हैं और राष्ट्रीय प्रगति को गति प्रदान करती हैं। उनके कल्याण में पूंजी लगाकर हम स्वस्थ समुदायों, समृद्ध समाजों और मजबूत भविष्य का निर्माण करते हैं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार,1 एएनएम, सुश्री कुलविंदर परही लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), 2 एएनएम सुश्री उज्वला महादेव सोयम महाराष्ट्र, 3 एएनथंएम सुश्री लालेंथांगी हनमते मिजोरम, 4 एएनएम सुश्री मधु माला गुरुंग सिक्किम, 5 एएनएम सुश्री पूजा परमार राणा उत्तराखंड, 6 एएनएम सुश्री गीता कर्माकर पश्चिम बंगाल, 7 नर्स सुश्री पूनम वर्मा चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश), 8 नर्स सुश्री दीपा बिजू दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश), 9 नर्स डॉ. श्रवण कुमार ढाका दिल्ली, 10 नर्स सुश्री रक्षा रूपो पर्वतकर गोवा,11 नर्स सुश्री कविता जगन्नाथ कर्नाटक, 12 नर्स सुश्री मंजू मोल वीएस केरलम, 13 नर्स सुश्री आयशा बीबी के लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश), 14 नर्स प्रो. (डॉ.) आर शंकर षनमुगम तमिलनाडु, 15 नर्स मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी रक्षा मंत्रालय (सेना) का एकीकृत मुख्यालय, दिल्ली, को प्रदान किया गया है। प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक पदक शामिल है जो इन स्वास्थ्य योद्धाओं की अमूल्य सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।
भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की व्यवस्था मजबूत करने में नर्सों और प्रसूति सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग अधिनियम के माध्यम से प्रशिक्षण क्षमता का विस्तार करने, नर्सिंग शिक्षा और नियामक ढांचे का आधुनिकीकरण करने और महाचिकित्साविद्यालयों के साथ 157 नर्सिंग महाविद्यालयों के लिए परिवर्तनकारी पहल की है ताकि बेहतर और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के लिए कुशल, सक्षम और सशक्त नर्सिंग कार्यबल का निर्माण किया जा सके।
