June 28, 2026

चारधाम यात्रा के बीच मौसम का ऑरेंज अलर्ट, सरकार अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून केंद्र ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए 12 और 13 मई को पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दो दिनों में तेज बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है । वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है…

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है यदि मौसम के कारण यात्रा मार्गों में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो यात्रा व्यवस्थाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री, श्रद्धालु और पर्यटक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम संबंधी किसी भी चुनौती की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार तुरंत निर्णय लिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके।

पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.