June 6, 2026

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, दिल्ली बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर: धामी

नई दिल्ली में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड भाजपा संगठन की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी महासचिवों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और जून माह के भीतर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

बैठक में विशेष रूप से विधानसभा स्तर पर कोर कमेटियों के गठन, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका तय करने तथा प्रचार-प्रसार की रणनीति को जल्द लागू करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक थी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा हुआ था, जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना और चुनावी तैयारियों को गति देना था। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन की मजबूत तैयारी के दम पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।

धामी ने कहा कि भाजपा संगठन लगातार जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.