June 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजन वीवाटेक 2026 में भाग लिया,

Delhi 18 Junction 2026,

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजन वीवाटेक 2026 में भाग लिया।

प्रौद्योगिकी उद्यमियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोऊ ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अग्रणी प्रौद्योगिकियों के लिए भारत के विज़न तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग के विस्तृत होते दायरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने भारत में व्यापक परिवर्तन संभव किए हैं, जिनमें डिजिटल भुगतान, एआई-सक्षम कृषि प्रगति से लेकर अत्याधुनिक स्‍पेस एप्‍लीकेशंस शामिल हैं।

* प्रधानमंत्री मोदी की रोडोल्फ सादे के साथ वार्ता:-

भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी (सीईओ) रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।

* प्रधानमंत्री मोदी ने की आर्थर मेन्श के साथ एआई के बदलते वैश्विक परिदृश्य पर सार्थक चर्चा:-

प्रधानमंत्री ने कहा कि भरोसेमंद एआई, नवाचार और एआई, मानव-केंद्रित और समावेशी बना रहे यह सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता पर विचार-विमर्श किया गया। श्री मोदी ने बताया कि चर्चा के दौरान भारत में एआई से जुड़े विभिन्न पहलुओं में साझेदारी की संभावनाओं पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत ऐसे एआई समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो नवाचार, भरोसा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हुए मानवता को सशक्त बनाएं।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.