August 6, 2026

आईआरजीसी) नौसेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए किया बंद:’इजरायल पर संघर्षविराम के उल्लंघन का लगाया आरोप,

Delhi, 21 Jun 2026,

मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति के सबसे अहम मार्ग ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को बंद कर दिया गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है। ईरान की नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन को बताया है।

अमेरिका और इसराइल पर शर्तों के उल्लंघन का आरोप

ईरान की तरफ से अचानक लिए गए इस फैसले से दुनियाभर के ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है. वहीं, ईरान की सैन्य कमान ‘खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कड़ा कदम अमेरिका और इजरायल की वादाखिलाफी के जवाब में उठाया गया है।

ईरानी सेना के मुताबिक, अमेरिका द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन और अवहेलना के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। इसके साथ ही, दक्षिणी लेबनान में ‘इजरायल द्वारा संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके कारण लाखों बेकसूर लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है।

अमेरिका ने ईरानी दावे का किया खंडन

ईरान द्वारा हार्मोन स्ट्रेट को बंद किए जाने के दावे के विपरीत अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह खुला हुआ है। वेंस ने कहा, “हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरानियों ने अब भी होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर रखा है। उन्होंने कहा, ” 20 जून को होर्मुज़ स्ट्रेट से 1 करोड़ 60 लाख बैरल तेल की आवाजाही हुई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.