नैनीताल: नैनीझील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल की नैनीझील में ठंडी सड़क में 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को एक शव झील में उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को झील से बाहर निकाला। शव की तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर एम्ब्युलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाया दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार रात अपने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर देर रात घर से निकल गया और ठंडी सड़क में आकर उसने नैनीझील में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुनील कुमार, एसआई थाना तल्लीताल
