June 23, 2026

भट्टा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत

 

नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी

S B T NEWS

रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंराड़ गांव में भट्टा स्वामी की बदमाशों ने गोली मार दी। भट्टा स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमराड़ा गांव में ईट भट्टा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह दफ्तर में बैठे हुए थे। दरअसल, अजय ने ईंट भट्टे की भूमि सढोली माजरा गांव निवासी नाथूराम से लीज पर ली थी।

नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी।इस पर उसके बेटे विपिन ने भट्टा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है आरोपि की तलाश की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.