भारत और बेल्जियम यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के जल्द समाधान के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं:प्रधानमंत्री मोदी
Delhi 03 September 2026,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के जल्द समाधान के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं। उन्होंने बातचीत, कूटनीति और कानून के शासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा , आज विश्व एक बड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछले तिमाही में हमने 7.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। आज भारत की ग्रोथ दर दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बन रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की। भारत और बेल्जियम दोनों ही कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास करते हैं। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्षों को जल्दी सुलझाने और शांति के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करते हैं। हर तरह के आतंकवाद को खत्म करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है। भारत और बेल्जियम के संबंधों की इतिहास में गहरी हैं। पहले विश्व युद्ध में बेल्जियमजड़ें में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान, हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा है।
श्री मोदी ने बताया कि, पिछले एक दशक में हमारी साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हमारे सहयोग का दायरा ट्रेडिशनल सेक्टर से आगे बढ़कर डिफेंस और क्लीन एनर्जी जैसे स्ट्रेटेजिक क्षेत्रों तक पहुँच चुका है। हम ज़ोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आंध्रतण प्रदेश के काकिनाड़ा में हम दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक डेवलप कर रहे हैं। बेल्जियम की कम्पनीज़ के लिए हमने भारत में “इन्वेस्टमेंट फास्ट्रेक मेकैनिज्म का गठन किया है। हमने इंडिया बेल्जियम बिजनेस फॉर्म को एक रेग्युलर मेकनिज़म बनाने का निर्णय लिया है। हम दोनों देशों की फाइनैन्शल, फिन-टेक और रेग्युलेटोरी संस्थाओं के बीच ताल-मेल बढ़ाएंगे। हम यूनिवर्सिटी और रिसर्च सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे। और टैलेंट मोबिलिटी के लिए हम जल्द-ही “माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट” करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला दोनों देशों की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा पर आज हुए समझौता ज्ञापन से सतत सहयोग नई गति मिलेगी। महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर दोनों देशों ने प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण में सहयोग बढाने का फैसला किया है। श्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत में बड़े पैमाने पर उपलब्ध अवसर एक दूसरे के पूरक है। इस दिशा में दोनों देश बेल्जियम के आईएमईसी संस्थान को भारत के सेमीकंडक्टर तंत्र के साथ जोड़ने पर काम करेंगे।
इससे पहले, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने आज सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे तीन दिन की भारत यात्रा पर है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन भी आए हैं। पिछले साल फरवरी में पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में, वे ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ के एक व्यापार कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे।
