उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद चुनाव में डॉ. दीप्ति अरोड़ा की शानदार जीत, शीर्ष चार प्रत्याशी निर्वाचित
उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद (UVC) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज कर परिषद में अपनी जगह बनाई है। प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों ने परिषद के सदस्यों के चयन के लिए आयोजित निर्वाचन में उत्साहपूर्वक मतदान किया।
मतगणना के बाद घोषित परिणामों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले चार प्रत्याशियों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है। परिणाम के अनुसार डॉ. राहुल कुमार जोशी 431 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि डॉ. आलोक कुरियाल ने 394 और डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने 372 मत प्राप्त किए। वहीं डॉ. कमल दुर्गापाल को 288 मत मिले।
विजयी प्रत्याशियों को मिले मत
- डॉ. राहुल कुमार जोशी — 431 मत
- डॉ. आलोक कुरियाल — 394 मत
- डॉ. दीप्ति अरोड़ा — 372 मत
- डॉ. कमल दुर्गापाल — 288 मत
निर्वाचन में अन्य प्रत्याशियों में डॉ. शैलेश कुमार को 282 मत, डॉ. अशोक कुमार को 281 मत, डॉ. के.के. मिश्रा को 188 मत और डॉ. राकेश कुमार को 38 मत प्राप्त हुए।
डॉ. दीप्ति अरोड़ा सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी सफलता पर बधाई दी गई। उम्मीद जताई गई कि नई परिषद के सदस्य प्रदेश के पशु चिकित्सकों के हितों, पेशेवर गरिमा, पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा परिषद की संस्थागत मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वहीं, चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों और अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों का भी आभार व्यक्त किया गया। निर्वाचन को परिषद के लोकतांत्रिक और प्रतिनिधित्व आधारित संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
