मुख्य चुनाव आयुक्त को कुर्सी से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन में मोर्चाबंदी शुरू:30 सितंबर को बुलाई बैठक,
Delhi 27 September 2026,
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को कुर्सी से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन में मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। ज्ञानेश कुमार के
राजधानी दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में 30 सितंबर को विरोधी दलों की एक बड़ी मीटिंग होने वाली है जिसमें पूरे देश में एक साथ विरोध प्रदर्शन करने और संसद में नया प्रस्ताव पेश करने पर सहमति बनेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में निष्कासन प्रस्ताव लाने और सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने पर विचार किया जाएगा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग के निर्णयों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जिस पर संयुक्त रणनीति बनेगी। इस बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे आगामी चुनावी राज्यों समेत देश भर में प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाना है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। विवादित एसआईआर प्रक्रिया के कारण लाखों असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
