रायपुर वार्ड में पहुंचे मेयर सौरभ थपलियाल, समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश
नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने वार्ड संख्या 66 रायपुर का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उनकी स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इसके लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का आकलन करने और उनके समाधान की दिशा में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून
