July 1, 2026

दून-मसूरी रोड पर बड़ा हादसा

हादसा

दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, परखच्चे उड़े 

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। देहरादून-मसूरी रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। आर्यन स्कूल के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, हादसे में कितने लोग घायल हुए उसकी सही जानकारी सामने नहीं आई है।

थाना राजपुर क्षेत्र के मसूरी रोड पर आर्यन स्कूल के पास दो तेज रफ्तार कार टकरा गईं। हादसे में कार सवार कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दो 108 गाड़ियों की मदद से घायलों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. दोनों कार किसकी हैं पुलिस इसका पता लगा रही है। थाना राजपुर प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कोरोनेशन अस्पताल पहुंच गई थी। दोनों गाड़ियों में कहां की सवारियां हैं, उसकी जानकारी ली जा रही है। साथ ही घटना का कारण क्या रहा, उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सभी घायलों का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.