May 15, 2026

अवैध बस्ती पर चली जेसीबी

 

रायवाला में रेलवे ट्रैक के किनारे बसी अवैध बस्ती को हटाने की कार्यवाही शुरू

रायवाला में रेल लाइन के किनारे बस्ती में कुछ दिन पहले नोटिस चस्पा किए गए हैं।

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

ऋषिकेश। रायवाला के पास देहरादून व ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बसी अवैध बस्ती को हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। कुछ सफेदपोश धारी भी अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में आए लेकिन रेलवे के सख्त रुख को देखते विरोध नहीं कर पाए।

वहीं कब्जाधारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दरअसल रेलवे ने रायवाला में रेल लाइन के किनारे बस्ती में कुछ दिन पहले नोटिस चस्पा किए गए हैं, तब कब्जाधारियों ने रेलवे से कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। मोहलत की समय सीमा समाप्त होते ही आज से रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी।

जीआरपी, आरपीएफ ओर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हटाया जा रहा है। अतिक्रमण, करीब 100 से अधिक लोगों के कच्चे मकान और झोपड़ियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही चल रही है। इस कार्यवाही के दौरान रेलवे के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.