June 24, 2026

पुलिस ग्रेड पे को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों के आक्रोश

ग्रेड पे को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रदर्शन में शामिल होकर दिया समर्थन

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। देहरादून 4600 ग्रेड पे के मामले में पुलिस अधिकारियों की अपील के बावजूद पुलिसकर्मियों के परिवार दून स्थित गांधी पार्क पर धरना देने के लिए पहुंच गए। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस परिवार के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाए।

वहीं, पुलिस परिवार ने गांधी पार्क के बाहर जाम लगा दिया है। पुलिस बल उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महिलाएं हटने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही वही राजनीतिक दल भी गांधी पार्क के बाहर पहुंच गए हैं। लगातार नारेबाजी की जा रही है। पुलिस परिवार की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि यदि 27 तारीख तक उनकी डिमांड पूरी नहीं होती तो वह बच्चों के साथ सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

महिलाओं ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर ‘पुलिस परिवार की यही पुकार, 4600 ग्रेड पर हमारा अधिकार’ के नारे लगाए। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल गांधी पार्क के बाद तैनात किया गया है। गांधी पार्क का गेट बंद होने के कारण पुलिस कर्मियों के परिवार ने गेट पर ही बोर्ड लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

हालांकि, पुलिस के खुफिया विभाग को रविवार से तो यह सूचना मिल रही थी कि कम संख्या में ही पुलिसकर्मियों के परिवार धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के परिवार धरना देने के लिए पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ सदर अनुज कुमार, कोतवाल रितेश शाह सहित कई अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं, पुलिस परिवार को समर्थन देने के लिए कई राजनीतिक संगठन के लोग मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.