June 24, 2026

घर के आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

ग्रामीणों ने पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया

एक दिन पहले भी गुलदार ने महिला को घायल किया था

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग। घर के आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है। एक दिन पहले भी गुलदार ने महिला को घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

घटना रुद्रप्रयाग जिले की है। सिल्ला ब्राह्मण गांव में हुई इस घटना से ग्राम वासियों में वन विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है। गत दिवस आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

    राज्य आंदोलनकारियों ने की सशक्त भू-कानून की मांग

 

ग्रामीणों ने पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया। एक दिन पहले भी अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम झटगढ़ की मंजू देवी जब चमराड़ा गांव के जंगल में घास लेने जंगल गई थी तो घात लगाकर गुलदार ने हमला कर दिया था। महिला ने दरांती से गुलदार पर कई वार किए।

इसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। गुलदार व महिला के बीच लगभग दस मिनट तक संघर्ष चलता रहा। घायल महिला जंगल से वापस अपने अकेले ही पैदल चलकर घर पहुंची। ग्रामीणों ने महिला को बाद में अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.