रिम्स में भर्ती मरीज के साथ वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म का प्रयास

युवती ने आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे लैब टेक्नीशियन पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया 

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

रांची। 19 अगस्त  रिम्स के ईएनटी वार्ड में भर्ती एक युवती के साथ बाथरूम में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती डा. सीके बिरूआ के वार्ड में भर्ती है। युवती ने आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे लैब टेक्नीशियन फरिउल शेख पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

युवती के अनुसार वह वार्ड में अकेली थी। आरोपित ने उसे बुलाया धर, बरियातू थाना के रिम्स इंचार्ज मारूत नंदन के अनुसार कुछ दिन पहले भी आरोपित ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब युवती इलाज के लिए रिम्स आई थी तो आरोपित फरिउल शेख ने उसका पीछा किया और छेडख़ानी की थी।

आरोपित ने उसे बुलाया। बाथरूम में खींच ले गया और दरवाजा बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना बुधवार की रात नौ बजे की है। युवती के शोर मचाने पर उसके साथ रह रही उसकी बहन-बहनोई बाथरूम की ओर दौड़े तो आरोपित भाग निकला। उसके बाद युवती को वार्ड में ले जाया गया। उसकी बहन जैप-10 में पोस्टेड है। इस संबंध में युवती के बयान पर बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।  पुलिस के अनुसार जिस समय घटना हुई, युवती अकेली थी। आरोपित ने युवती को अकेला पाकर उसे बाथरूम ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जानकारी के अनुसार आरोपित फरिउल शेख कोरोना के समय से ही खेलगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहा था।

बाद में उसे रिम्स में समय-समय पर मदद के लिए बुलाया जाता था। बुलाए जाने पर वह रिम्?स में आकर डय़ूटी करता था। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी कर्मी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अभी जिस तरह की जानकारी मिल रही है उसके अनुसार यह कर्मचारी रिम्स का नहीं है। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से काम पर रखा गया है। पूरी जानकारी ली जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.