October 24, 2026

भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

मसूरी में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

मसूरी। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे जगह-जगह मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के मुख्य सड़क का पुश्ता गिर गया। जिसके बाद सड़क के नीचे वाल्मीकि बस्ती में पुश्ते के गिरने से आए मलबे और पत्थर से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, देर रात को हुए इस हादसे में लोगों की जान बाल-बाल बची।

वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले राजेंद्र, रविन्द्र और अशोक ने बताया कि अचानक सड़क का पुश्ता गिरने से मलबा और पत्थर उनके घर पर जा गिरे। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी और अपने परिवार की जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.